Please wait

कर्नाटक: बेंगलुरु में ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक संदिग्ध आतंकी को धर दबोचा है।

11 Feb 2023

कर्नाटक: बेंगलुरु में ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक संदिग्ध आतंकी को धर दबोचा है।

आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी का नाम आरिफ बताया जा रहा है। पुलिस और एजेंसी ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की है।

राज्य के गृह मंत्री ने भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी और पुलिस ने मिलकर एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।

संदिग्ध के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से जुड़े होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध विदेश जाने की फिराक में था।

सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने आईएसआईएस और अल-कायदा से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ आज बेंगलुरु और मुंबई में तलाशी ली थी। तलाशी के बाद बेंगलुरु से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News